फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A large crowd of patients has gathered at the district hospital's OPD to seek medical treatment.

Maharajganj News: मौसम बदलते ही बढ़े मरीज बुखार और सर्दी का प्रकोप

Fri, 16 Oct 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A large crowd of patients has gathered at the district hospital's OPD to seek medical treatment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 90 से 100 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 50 से 60 मरीज बुखार से पीड़ित हैं, जबकि 20 से 30 मरीज सर्दी और खांसी की शिकायत लेकर आ रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक बुखार के 30 से 35 और सर्दी-खांसी के 10 से 15 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे थे। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से मौसमी बीमारियों का असर साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक, दिन और रात के तापमान में अंतर तथा मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोग सर्दी, खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण दिखने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed