{"_id":"6ac954eaa2bebccef10b9e65","slug":"a-joint-team-of-police-and-customs-department-raided-an-illegal-warehouse-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186722-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 260 बोरी विदेशी कद्दू के बीज बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 260 बोरी विदेशी कद्दू के बीज बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना पर टीम ने सोनौली बॉर्डर के पगडंडी मार्ग पर श्याम काट पुल के पास एक कथित अवैध गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान डीसीएम ट्रक पर लोड की जा रही विदेशी कद्दू के बीज की 260 बोरियां बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद बीजों को लेकर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सोनौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विशाल शुक्ला को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि नेपाल से तस्करी के जरिये भारत लाए गए विदेशी कद्दू के बीज श्याम काट पुल के निकट स्थित एक अवैध गोदाम में रखे गए हैं। वहां से इन बीजों को एक डीसीएम ट्रक पर लोड किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।
टीम की कार्रवाई के दौरान गोदाम से ट्रक पर लोड की जा रही कद्दू के बीज की 260 बोरियां बरामद हुईं। संयुक्त टीम ने बीजों के साथ डीसीएम ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया और मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान विनोद कुमार निवासी आगरा के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद उससे पूछताछ की गई। पुलिस और कस्टम विभाग की टीम बरामद बीज के स्रोत, उनके परिवहन तथा सीमा पार से लाए जाने से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल शुक्ला ने बताया कि संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान 260 बोरी विदेशी कद्दू के बीज बरामद किए हैं। मामले में कस्टम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया, भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं। सोनौली बॉर्डर के पास हुई यह कार्रवाई सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से सामान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।