फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A huge crowd gathered for Jalabhishek in the court of Panchmukhi Mahadev

Maharajganj News: पंचमुखी महादेव के दरबार में जलाभिषेक को उमड़ा जनसैलाब

Mon, 28 Jul 2025 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 28 Jul 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
A huge crowd gathered for Jalabhishek in the court of Panchmukhi Mahadev
ठूठीबारी/मिठौरा/परसामलिक। सावन माह के तीसरे सोमवार को पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में भोले बाबा का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के पश्चिमी द्वार पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के इटहियां में मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर के गर्भगृह का फाटक सावन माह के तीसरे सोमवार को पुजारी ध्यान गिरी के जलाभिषेक और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए रात डेढ़ बजे से खोल दिया गया। इसके बाद दूर-दराज से आए शिवभक्तों ने भोलेनाथ को जल और बेलपत्र चढ़ाकर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की कामना की।
विज्ञापन

शिव मंदिर इटहियां परिसर में लगे मेले में बच्चों एवं नौजवानों के मनोरंजन के लिए मेले में मौत का कुआं, झूला, ट्रेन गाडी, चकरी, सर्कस आदि लगाया गया है जो आकर्षक का केंद्र बना है। मेले में पहुंचे दर्शनार्थी मनोरंजन का जमकर लुत्फ उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटहिया मंदिर परिसर में आयोजित मेले में नवोदित कलाकारों के भजनों को सुनकर श्रोता तालियां बजाकर रात भर झूमते रहे। भजन गायिका करीना पासवान की गणेश बंदना, खुशबू पासवान की शिव स्तुति तथा पप्पू गौतम के भोलेबाबा तेरे दरबार में, हर हर शंभू, गोड़वा में अकडी गडे़, अउर पड़े छाला ए बउरहवा बाबा, हमरा से कांवर लेके चलल ना जाला, ए बहुरहवां बाबा, सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे।
अमर अंजन का भजन-तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, बाबा के शरण में आकर के तो देखो, शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ गीतों से लोग सराबोर हो गए।
इस दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव व बोल बम, बोल बम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव, कार्य सेवक जितेन्द्र तिवारी, मुन्ना गिरी, श्याम देव सहानी, श्याम बिहारी मौजूद रहे।

मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के अलावा सिंदुरिया, हरखोड़ा, हरिहरपुर के शिव मंदिरों पर सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव- भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। सोमवार को बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
ग्राम सभा बड़हरामीर के शिव भक्तों ने त्रिवेणी धाम में रविवार को रात में विश्राम किया और सोमवार की सुबह वहां से जल लेकर गांव में बउरहवा शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
परसामलिक क्षेत्र के महरी घोड़हवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। शिव मंदिर परिसर हर-हर महादेव व बोलबम के नारे से गुंजायमान हो गया। यहां आए हुए सभी श्रद्धालुओं को मंदिर समिति की तरफ से प्रसाद वितरित किया गया। महरी घोड़हवा शिव मंदिर उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवा वन क्षेत्र से सटा हुआ है। मंदिर पर प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।


श्रद्धालुओं को कराया भोजन
ठूठीबारी। सावन माह के तीसरे सोमवार को पंचमुखी शिव मंदिर इटहियांं में दूर-दराज से आये शिव भक्तों के लिए युवा शक्ति सेवा संस्थान ग्राम नौनियां की ओर से लमुहा के समीप पंडाल लगाकर भोजन कराया गया। समिति के संजय प्रजापति ने बताया की हर साल की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed