{"_id":"6a25da0130eedcc6050b5f4b","slug":"a-house-built-on-police-station-land-was-demolished-maharajganj-news-c-209-1-kld1017-151800-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: थाने की जमीन पर बना मकान गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: थाने की जमीन पर बना मकान गिराया
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली में प्रस्तावित थाने की जमीन पर हुए अतिक्रमण को तहसील व पुलिस विभाग की कार्रवाई में बुलडोजर चलाकर हटवा दिया गया। रविवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में एक पक्के मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान तहसील कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबे ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन नोटिस जारी होने के बाद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। समय सीमा गुजरने के बाद रविवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की गई।
बता दें कि पौली निवासी शफीकुर्रहमान का मकान सहकारी समिति के पीछे था। यह मकान प्रस्तावित थाने की जमीन पर बना था। प्रशासन की इस कार्रवाई से पौली में नए थाना भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।