{"_id":"5a64ea334f1c1b82268b596a","slug":"a-happy-season-mixed-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिलने से खुशगवार हुआ मौसम, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिलने से खुशगवार हुआ मौसम, मिली राहत
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
धूप खिलने से खुशगवार हुआ मौसम, मिली राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। रविवार को सुबह करीब 11 बजे से धूप निकलने से करीब एक पखवाड़े से पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि न्यूनतम तापमान शनिवार की तरह रविवार को भी आठ डिग्री सेल्सियस ही रहा जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था। धूूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
रविवार को सुबह कोहरा था लेकिन 11 बजे तक धूप निकल गई। इसके बाद लोग धूप में बैठकर आराम करते नजर आए। सड़कों पर भी चहल-पहल दिखी। हालांकि मौसम में उतार - चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। धूप निकलने से जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भी काफी राहत मिली। वह धूप निकलते ही अस्पताल के बाहर धूप में बैठे दिखे। वहीं रोडवेज परिसर में भी यात्री बसों के इंतजार धूप में खड़े दिखे।
शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था वहीं रविवार को यह 19 डिग्री सेल्सियस हो गया।