फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A girl who enrolled in class IX on fake TC was arrested

Maharajganj News: फर्जी टीसी पर नौवीं में नामांकन कराने वाली युवती गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A girl who enrolled in class IX on fake TC was arrested
परतावल। आठवीं कक्षा का फर्जी टीसी बनवाकर नौवीं में नामांकन कराने वाली युवती को पुलिस ने बृहस्पतिवार को परतावल चौराहे के पनियरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बाद में न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। श्यामदेउरवां क्षेत्र के ग्राम सभा भरगांवा उर्फ लक्ष्मीपुर निवासी अफजल ने गांव की रहने वाली यासमीन खान पर फर्जी टीसी लगाकर कक्षा नौवीं में नामांकन कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मामले में न्यायालय के आदेश पर 6 जनवरी को श्यामदेउरवां पुलिस ने युवती के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। अफजल अली ने बताया कि युवती ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसवार से फर्जी टीसी बनवाकर खालिद मिल्ली इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा नौवीं में प्रवेश लिया था। परिवार रजिस्टर के अनुसार, उसकी जन्मतिथि 10 जुलाई 1996 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मतदाता सूची में वर्ष 2015 में 18 वर्ष अंकित है। शिकायत के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। जांच आख्या में यह पाया गया कि युवती 09 जुलाई 2013 को खालिद मिल्ली इंटरमीडिएट कॉलेज तालिमाबाद कोटवा में 2013-14 में नामांकन हुआ है। नामांकन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसवार की ओर से जारी कक्षा आठ की टीसी उत्तीर्ण के आधार पर लिया गया है।

विद्यालय की ओर से 10वीं उत्तीर्ण की टीसी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसवार अंकित है, जबकि जनसूचना का अधिकार के तहत मांगी गई सूचना में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसवार की ओर से बताया गया कि छात्रा ने विद्यालय में अध्ययन नहीं किया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज था। जांच के बाद युवती को बृहस्पतिवार को परतावल चौराहे के पनियरा मार्ग से हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed