{"_id":"696e91db53870c1ad50c238a","slug":"a-fight-broke-out-in-the-house-over-an-old-rivalry-and-an-fir-was-lodged-against-both-sides-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-169665-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट, दोनों पक्षों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट, दोनों पक्षों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मारपीट में एक पक्ष से दो और दूसरे से तीन लोग हुए घायल
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के मौनहिया टोला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
बसहिया बुजुर्ग टोला मौनहिया निवासी रामसेवक ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे उनके रिश्तेदार मालिक, सचिन, सतीश, प्रिन्स सहित लगभग दस लोग उनके घर पर चढ़ आए। आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसते हुए सामान क्षतिग्रस्त किया और उन्हें व उनके भाई दिलीप को रॉड व पंच से बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
वहीं दूसरे पक्ष से संदीप मद्धेशिया ने दी गई तहरीर में बताया कि बीते रविवार रात करीब आठ बजे भटहट के साप्ताहिक बाजार से लौटने पर पुरानी रंजिश को लेकर दिलीप और रामसेवक ने उनके साथ गाली-गलौज की और हथौड़ी से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी रम्भा देवी के साथ भी मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। साथ ही घर आए मेहमान सतीश निवासी पडरौना को भी पीटे जाने की बात कही गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।