फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A consignment of drug injections seized in Nepal

Maharajganj News: नेपाल में पकड़ी गई नशे के इंजेक्शन की खेप

Sat, 10 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A consignment of drug injections seized in Nepal
महराजगंज। नेपाल के नवलपरासी जिले में पोखरा पाली गांव में एक घर से अधिक मात्रा में नशे का इंजेक्शन बरामद हुआ। जांच में भारतीय क्षेत्र से लाए जाने की जानकारी हुई। इंजेक्शन के नकदी भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

नेपाल के तस्करों का नेटवर्क भारतीय क्षेत्र में है। यही वजह है कि इधर से नशे में प्रयोग होने वाली दवा व इंजेक्शन नेपाल पहुंच गई। बृहस्पतिवार को ही भारत नेपाल के सीमावर्ती नगर नेपाल पश्चिमी नवलपरासी जिले के रामग्राम नगर पालिका-6 स्थित पोखरापाली से छापामारी कर पुलिस ने 35 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, भैरहवा और जिला पुलिस कार्यालय, नवलपरासी की संयुक्त पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के बाद छापामारी कर एक मकान से प्रतिबंधित ड्रग्स और नकदी जब्त की। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रेमनाथ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस निरीक्षक नारायण थापा ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से डायजापाम की 24 शीशियां, फेनेग्रान की 22 शीशियां, ओरेक्स सिरप, नौ मोबाइल फोन और 35.99 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। घर की तलाशी के दौरान उन्हें 497 ग्राम पाउडर जैसा पदार्थ भी मिला, जो सफेद हेरोइन जैसा लग रहा था। परासी जिला अदालत ने सात दिन की हिरासत में भेज दिया है। जांच में प्रथम दृष्टया पता चला कि तस्कर इसे भारत से ले गए हैं। कौन से बाॅर्डर व पगडंडी से ले लाया गया है, इसके बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed