फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   a case of thef registered in the case of 15 lakh here

15 लाख की हेराफेरी के मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Nov 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
a case of thef registered in the case of 15 lakh here
15 लाख की हेराफेरी के मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा (महराजगंज)। धानी ढाले पर गोदाम दिलाने के बहाने पुणे के व्यापारी से 15 लाख की हेराफेरी के मामले में पुलिस ने एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार अभी तक कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कोल्हुई थाना क्षेत्र का एक युवक पुणे के व्यापारी जितेंद्र पुरोहित के वहां काम करता था। लॉकडाउन के दौरान घर चला आया था। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक युवक ने बातचीत के बाद कारोबारी को पुणे से यहां बुलाया था। व्यापारी के पास करीब 15 लाख रुपये थे। फरेंदा धानी ढाले पर कारोबारी के साथ वह युवक भी मौजूद था। जहां पर बाइक पर सवार कुछ लोग पहुंचे और गोदाम दिखाने के नाम पर बैग में रखा हुआ रकम लेकर भाग गए। उसके बाद व्यापारी कोल्हुई क्षेत्र के युवक के घर पहुंचा जहां पर उसे गाड़ी में बैठाकर पुलिस के पास जा रहा था। उसी दौरान युवक के साथ के कुछ लोगों ने कारोबारी के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसी दौरान युवक मौके से भाग गया। इस संबंध में एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि एक नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed