फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हर किलोमीटर पर सात पैसा अधिक पाएंगे संविदा कर्मचारी

हर किलोमीटर पर सात पैसा अधिक पाएंगे संविदा कर्मचारी

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम के संविदा चालक और परिचालकों को अब बढ़ी दर पर पारिश्रमिक मिलेगा। परिवहन निगम ने प्रति किलोमीटर पर इन्हें सात पैसा अधिक देने का निर्णय लिया है। इसके पहले इन्हें हर किलोमीटर पर एक रुपये सात पैसा मिलता रहा है। अब इन्हें एक रुपया 14 पैसा हर किलोमीटर चलने पर मिलेगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के संविदा चालक व परिचालकों की मांग पर निगम के प्रबंध निदेशक ने इनका पारिश्रमिक बढ़ा दिया है। 22 अक्टूबर को परिवहन निगम प्रबंध निदेशक की ओर से सभी आरएम व एआरएम को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि अब संविदा चालक व परिचालकों को हर किलोमीटर पर इनकी पारिश्रमिक सात पैसा अधिक दिया जाए। निचलौल डिपो में 31 संविदा चालक और 41 संविदा परिचालक तथा सोनौली डिपो में संविदा के 39 चालक व 39 परिचालक तैनात हैं।
विज्ञापन

26 हजार संविदा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा
पूरे प्रदेश में संविदा के 26000 चालक व परिचालक तैनात हैं। छह महीने पहले इनका पारिश्रमिक एक रुपया सात पैसा परिवहन निगम ने किया था। कर्मचारियों की मांग पर एक बार फिर इनका पारिश्रमिक बढ़ा है। संविदा चालक व परिचालकों को प्रतिदिन 250 से 300 किलोमीटर तक चलना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संविदा कर्मचारियों का पारिश्रमिक बढ़ाने के लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने पत्र भेजा है। जिसका अनुपालन कराया जा रहा है। इन्हें अब प्रति किलोमीटर पर एक रुपये 14 पैसे पारिश्रमिक भुगतान किया जाएगा।
परशुराम पांडेय, एआरएम, निचलौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed