{"_id":"69-97289","slug":"Maharajganj-97289-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन को लेकर सफाई कर्मियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन को लेकर सफाई कर्मियों का हंगामा
Maharajganj
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के सफाई कर्मचारियों ने वेतन को लेकर सोमवार को नगरपालिका पर हंगामा किया। संविदा सफाई कर्मचारी राजेश, मानिकचंद, रमेश, शंकर, अशोक, चुल्हाई का कहना है कि सितंबर महीने में नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने शासनादेश के अनुसार संविदा कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सहमति दे दिया था। बोर्ड के निर्णय के अनुसार कर्मचारियों को वेतन मिलना चाहिए। इन लोगों ने कहा कि ईओ व चेयरमैन वेतन के मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दिया है कि मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यहां सादिक अली, राकेश, उमेश, रामप्रसाद, इन्द्रासन मौजूद रहे।
विज्ञापन