फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वैज्ञानिक ढंग से खेती करने से अच्छी पैदावार होगी

वैज्ञानिक ढंग से खेती करने से अच्छी पैदावार होगी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। किसानों को तकनीकी खेती की जानकारी देने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रबी गोष्ठी और किसान दिवस का संयुक्त आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसान वैज्ञानिक विधि से खेती करें तो अच्छी पैदावार मिलेगी। किसानों को समय से खाद, बीज, उपकरण, कीटनाशक, दवा और सूक्ष्म तत्व उपलब्ध कराने में संबंधित विभाग किसी तरह की लापरवाही न बरतें। कहा कि सभी किसान अपने खेत की मृदा का परीक्षण अवश्य कराएं। मृदा परीक्षण कराए बिना खाद व कीटनाशक का प्रयोग न करें। मृदा परीक्षण के लिए 17 अक्टूबर, एक नवंबर, 15 तथा 29 नवंबर तक अभियान चलाया जाएगा। मृदा परीक्षण के बाद किसान मृदा स्वास्थ्य कार्ड अवश्य प्राप्त कर लें। बताया कि इस बार शासन ने 38.85 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
सीडीओ प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि जिले में कृषि विविधीकरण योजना के तहत गेहूं, धान, गन्ना के अतिरिक्त अन्य फसल फूल व फल की भी खेती करें ताकि गांव से युवाओं का पलायन रुक सके और किसानों को आर्थिक लाभ मिले।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अविनाश चंद्र तिवारी ने कहा कि इस बार 1.74 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबी की खेती होगी। जिसमें 82 प्रतिशत भूमि पर गेहूं बोया जाएगा। किसानों को कीटनाशक दवाएं 50 प्रतिशत, जिप्सम एवं माइक्रो न्यूट्रिएंट 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने कहा कि जिले में 4976 मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि किसानों को 100 क्विंटल आलू का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। यहां सहायक निबंधक सहकारिता वृंदावन गुप्ता, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. अवधेश यादव, हंसनाथ, डॉ. ताहिर, बृजेश गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed