फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छह आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक के खिलाफ होगा वाद दायर

छह आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक के खिलाफ होगा वाद दायर

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। यदि आप बाजार से दूध, पनीर और आइसक्रीम व अन्य खाद्य पदार्थ खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाए। जिले में बड़े पैमाने पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेची जा रही है। परीक्षण के बाद दूध और दूध से बने पदार्थों में मिलावट पाया गया है। इसपर औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग ने मिलावटी दूध बेचने वाले दो दूधियों को नोटिस भेजा है। इसके साथ ही छह आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ वाद दायर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

औषधि एवं प्रशासन विभाग ने एक अप्रैल से सितंबर तक दूध के 27 नमूने लिए थे। जिन्हें परीक्षण को मुख्यालय भेजा गया था। जिसमें चार नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें दो नमूनों में पानी का मिलावट पाया गया। मंगेश्वर यादव निवासी कैम्पियरगंज और रामबचन यादव निवासी बरातगाड़ा के दूध में पानी पाया गया। जबकि दूध से बने 29 पदार्थ के भरे गए नमूनों में 11 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें छह आइसक्रीम व दो पनीर के नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई। इसमें मऊपाकड़ स्थित अजय के आइसक्रीम, लोहिया मार्केट फरेंदा स्थित विपिन जायसवाल के आइसक्रीम, नौतनवा स्थित पुरन जायसवाल के रीटा आइसक्रीम, नौतनवां स्थित जायसवाल आइसक्रीम, फरेंदा स्थित विश्वनाथ के क्वालिटी आइसक्रीम, महराजगंज नगर में स्थित संत प्रसाद के अमूल आइसक्रीम के नमूने में मिलावट पाया गया। इन सभी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था लेकिन जवाब नहीं दिया गया। अब विभाग इन लोगों के खिलाफ वाद दायर करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा दो पनीर के नमूने में भी मिलावट किए जाने की पुष्टि हुई है। इसमें पुरंदरपुर क्षेत्र के मटियाई दुह के आशीष कुमार साहनी, घुघली के महेंद्र कुमार के पनीर में मिलावट पाया गया। इनके खिलाफ वाद दायर किया जा चुका है। पिछले साल 2013-14 में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 123 नमूने लिए गए थे जिसमें 39 नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


आज से मिलावट खोरी के खिलाफ चलेगा अभियान
महराजगंज। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी का कहना है किदीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी की संभावना बढ़ गई है। मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम मंगलवार से छापामारी करके खाद्य सामग्रियों के नमूने लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed