{"_id":"69-84430","slug":"Maharajganj-84430-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार आयोग की टीम जयश्री गांव पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार आयोग की टीम जयश्री गांव पहुंची
Maharajganj
Updated Thu, 20 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। जयश्री गांव में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तीन सदस्यीय टीम पहुंची और पीड़ितों और गांव के लोगाें का बयान लिया। निचलौल थाना क्षेत्र के जयश्री गांव निवासी अमजद अली शाह ने 1 अप्रैल 2013 को आयोग को शिकायती पत्र भेजकर गांव के एक शख्स की साजिश में आकर तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। जांच अधिकारी केपीएस ढाका के नेतृत्व में एससी मिश्र व लालबहार बुधवार को जयश्री गांव में पहुंचे। जांच टीम ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पशुपतिनाथ गुप्त, पूर्व ग्राम प्रधान राहुल पटेल आदि लोगों का बयान दर्ज किए गांव के पारस नाथ चौधरी, रमाशंकर पटेल, घनश्याम शुक्ल आदि ने शिकायतकर्ता के खिलाफ टीम को शिकायतीपत्र दिया। जांच अधिकारी केपीएस ढाका ने बताया कि दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का भी बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन