{"_id":"6aeb9ed93924db458e058992","slug":"48-schools-requested-to-be-designated-as-examination-centers-while-13-objected-to-the-allocation-of-a-higher-number-of-examinees-maharajganj-news-c-206-1-go11002-188638-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रस्तावित केंद्र सूची पर 77 आपत्तियां, कल होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रस्तावित केंद्र सूची पर 77 आपत्तियां, कल होगा निस्तारण
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जारी प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर जिले में 77 आपत्तियां आई हैं। सभी आपत्तियों का निस्तारण छह नवंबर तक किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि सबसे अधिक 48 आपत्तियां नए परीक्षा केंद्र बनाने की मांग को लेकर हैं। वहीं, 13 विद्यालयों ने क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
यूपी बोर्ड ने 26 अक्तूबर को जिले के लिए 99 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की थी। इस पर 28 अक्तूबर से आपत्तियां मांगी गई थीं। निर्धारित समय तक डीआईओएस कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से कुल 77 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें नए केंद्र बनाने, केंद्र बदलने, परीक्षार्थियों की संख्या कम करने और दूरी से संबंधित मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रस्तावित सूची में शामिल नहीं किए गए विद्यालयों ने केंद्र बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि उनके यहां पर्याप्त कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्रीवाल समेत परीक्षा संबंधी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद उन्हें केंद्र नहीं बनाया गया। वहीं, 12 स्कूलों ने छात्रों को आठ से 10 किलोमीटर दूर परीक्षा देने जाने की परेशानी बताते हुए नजदीक में केंद्र बनाने की मांग की है।
दो राजकीय विद्यालयों ने केंद्र बनने से किया इन्कार
जिले के दो राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजकीय माध्यमिक परासखाड़ और राजकीय माध्यमिक अहिरौली ने परीक्षा केंद्र बनने से इन्कार किया है। विद्यालयों की ओर से संसाधनों की कमी को इसकी वजह बताया गया है। जिले में कुल 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत इन विद्यालयों को सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
बोले अधिकारी
मानक पूरा करने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। किसी भी विद्यालय के साथ भेदभाव नहीं होगा। सभी आपत्तियों का निष्पक्ष तरीके से निस्तारण कर अंतरिम सूची जारी की जाएगी।
- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक