{"_id":"69-79673","slug":"Maharajganj-79673-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़ौरा चीनी मिल पर सपाइयों और किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़ौरा चीनी मिल पर सपाइयों और किसानों का धरना
Maharajganj
Updated Sun, 12 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और किसानों ने पिछले साल के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को जेएचबी गड़ौरा चीनी मिल के सामने धरना दिया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन दिया।
धरने में सपा के लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि हमें किसानों के हक के लिए लड़ाई और पहले से लड़नी चाहिए थी। 13 महीनों से सुन रहा हूं कि भुगतान हो रहा है लेकिन अभी तक नहीं किया गया। किसानों के खून-पसीने की कमाई को मिल मालिक हजम कर रहे हैं। शोषण करने वाले मिल मालिक को जेल भेजना चाहिए। पिछले वर्ष भी धरना देकर बकाए गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया था। सपा किसानों के साथ है। तहसील प्रशासन ने बताया है कि इस साल करीब एक करोड़ 17 लाख रुपये का एडवाइज बनाया गया है। उसे दो दिन में किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मिल किसानों के साथ छलावा कर रही है। गन्ना किसानों का पैसा बनारस और भदोही में खर्च किया जा रहा है। मिल मालिक वहां होटल बनवा रहे हैं। विनोद यादव ने कहा कि जब तक किसानों का भुगतान नहीं होगाख् आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का एक-एक रुपये वसूल कराया जाएगा। धरने को विद्यासागर यादव और अभयमित्र पांडे ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता महातम यादव ने की। इस मौके पर संजय कुशवाहा, रामआशीष पटेल, सुरेंद्र, अमित सिंह, संजय कश्यप और सुंदर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।