फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जाम लगाकर चीनी मिलें चलाने की मांग

जाम लगाकर चीनी मिलें चलाने की मांग

Mon, 02 Dec 2013 05:42 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Mon, 02 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को चीनी मिल चलाने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने और गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग का लेकर सक्सेना चौक पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक जाम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ता सुबह 11 बजे जिला पंचायत परिसर में इकट्ठा हुए। वहां से दोपहर 12 बजे सक्सेना चौक पर पहुंचे और जाम लगा दिया। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन दरोगा एलबी सिंह को दिया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त किया। करीब 20 मिनट तक जाम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के दौरान प्रदेश सचिव रजनीकांत मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार की मिलीभगत से चीनी मिलें गन्ने की पेराई नहीं कर रही हैं। गन्ना खेत में ही सूख रहा है। प्रदेश सरकार ने गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया है। इससे किसानों का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सदानंद द्विवेदी ने कहा कि गड़ौरा चीनी मिल पर किसानों का करीब 30 करोड़ रुपये बकाया है। न तो किसानों का भुगतान हो रहा है और न ही चीनी मिल चलाई जा रही है। मंडल संयोजक सतीश दुबे ने कहा कि चीनी मिलें नहीं चलीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सतीश दुबे, रविंद्र मिश्रा, दुर्गा यादव, संजय, संतोष, नेबूलाल और राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed