{"_id":"69-74896","slug":"Maharajganj-74896-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"हशीमुद्दीन हत्याकांड में तीन और गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हशीमुद्दीन हत्याकांड में तीन और गिरफ्तार
Maharajganj
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। हशीमुद्दीन हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को तीन और युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
श्यामदेउरवां क्षेत्र के बेलासपुर नर्सरी में बीते 24 सितंबर को दो बाइक की टक्कर में कोईली देवी और हशुमुद्दीन की मौत हो गई थी। हशुमुद्दीन के घर वालों ने भीड़ पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने चार नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दो अभियुक्तों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को क्षेत्र में गश्त के दौरान थाना प्रभारी वीपी सिंह ने हत्यारोपी राजकुमार, नरसिंह और दुर्लभ निवासी बेलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बस की टक्कर से अधेड़ घायल
फरेन्दा। फरेन्दा क्षेत्र के बाजारडीह निवासी रामबेलास बुधवार शाम करीब पांच बजे टहलने के लिए निकले। चौराहे पर सोनौली से गोरखपुर की ओर तेज रफ्तार जा रही टूरिस्ट बस चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक भाग निकला।