{"_id":"69-74895","slug":"Maharajganj-74895-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे वृद्ध पर जानलेवा हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे वृद्ध पर जानलेवा हमला, गंभीर
Maharajganj
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सिकंदराजीतपुर में मंगलवार रात सो रहे एक वृद्ध पर एक नेपाली युवक ने लाठी से हमला कर दिया। उन्हेें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बृजमनगंज क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर निवासी विश्वंभर त्रिपाठी मंगलवार रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात करीब 10 बजे एक नेपाली युवक आया और लाठी से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर मचाने पर महेन्द्र और गांव के अन्य लोग जगे और युवक को पकड़ लिया। विश्वंभर को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहां से नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उन्हें 18 टांके लगे। कुछ देर बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओमप्रकाश निवासी टेगड़ा, नेपाल बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि नेपाली युवक मानसिक रोगी है। कुछ दिन से उसे चौराहे पर देखा जा रहा था।