{"_id":"69-74818","slug":"Maharajganj-74818-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने अधिशासी अधिकारी का घेराव किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने अधिशासी अधिकारी का घेराव किया
Maharajganj
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। आय-व्यय का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराने से गुस्साए सभासदों ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। करीब ढाई घंटे बाद ब्योरा उपलब्ध कराने के आश्वासन पर सभासद शांत हुए।
नगर पालिका परिषद महराजगंज के सभासद दीपक कुमार, सिद्धार्थनाथ शुक्ल, राघवेंद्र मिश्र, हीरा पासवान और प्रदीप गौड़ आदि अधिशासी अधिकारी से बोर्ड गठन के समय से ही आय-व्यय ब्योरा की मांग कर रहे हैं। इसके लिए सभासद अधिशासी अधिकारी को चार बार आवेदन दे चुके हैं। सोमवार को सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय में आय-व्यय ब्योरा लेने के लिए आवेदन किया था। नहीं देने से नाराज सभासद मंगलवार को सुबह 11 बजे नगर पालिका परिषद पहुंचे। पूछने पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की उपस्थिति में ब्योरा दिया जाएगा। इससे गुस्साए सभासद हंगामा करने लगे। सभासदों का आरोप था कि वित्तीय अनियमितता के चलते उन्हें जानकारी नहीं दी जा रही है। सभासदों को नगर पालिका विकास की जानकारी रखने का अधिकार है। करीब ढाई घंटे बाद 1:30 बजे अधिशासी अधिकारी ने ब्योरा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभासद माने।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी पृथ्वीनाथ गुप्त ने बताया कि अभी वह नए हैं। उनके आने से पहले कई मदों में खर्च किया गया है। इसलिए जानकारी देने में देरी हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष सभी मदों के खर्च में उपस्थित रही हैं। इसलिए उनकी ही उपस्थिति में ही ब्योरा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान श्यामनारायण यादव, ब्रजभूषण, ईश्वर, गामा, रामअवध, संजय कन्नौजिया और अकील अहमद सभासद प्रतिनिधि सहित कई सभासद उपस्थित रहे।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक पिछले दिनों हुई थी। इसमें 87 लाख 46 हजार रुपये खर्च करने का ब्योरा दिखाया गया था। इस खर्च पर सभासद सिद्धार्थनाथ शुक्ला सहित अन्य ने आपत्ति जताई थी। खर्च के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी, जिसे अभी तक नहीं दिया गया है।