{"_id":"69-72607","slug":"Maharajganj-72607-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की योजनाओं को जनता को बताएं: आरपीएन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की योजनाओं को जनता को बताएं: आरपीएन
Maharajganj
Updated Thu, 19 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि वह नेता जो पद पाकर कार्यकर्ताओं को भूल जाता है वह राजनीति में कभी सफल नहीं हो पाता। कार्यकर्ता उत्साह से कांग्रेस की योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं और बीजेपी के चरित्र को उजागर करें। लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को हाथोंहाथ लेगी।
आरपीएन बुधवार को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शहर के एक गेस्टहाउस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लाशों की राजनीति कर रही है। मुजफ्फरनगर की घटना इसकी गवाह है। यहां की जनता प्रदेश सरकार की करतूत जान गई है। अपना ही प्रदेश में लोगों को बेगाना सा लगने लगा है। महंगाई, भ्रष्टाचार पर हल्ला मचाने वाली भाजपा का दामन खुद दागदार है। कांग्रेस केवल विकास की बात करती है। खाद्य सुरक्षा बिल पास किया ताकि 70 प्रतिशत गरीब जनता को सस्ता अनाज मिल सके। कोई भूखा न रहे। भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कर किसानों के हक में फैसला लिया गया। सूचना का अधिकार, मनरेगा जैसे कानून बनाकर लोगाें के हाथों को मजबूत किया गया। एंबुलेंस सेवा भी कांग्रेस ने शुरू की, लेकिन इसकी जानकारी अधिकांश जनता को नहीं है। जिसका फायदा सपा ले रही है। केन्द्र की एंबुलेंस सेवा पर समाजवादी सेवा लिखवा लिया। कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को जनता के बीच ले जाएं।
उन्हाेंने कहा कि मदरसा शिक्षकों की धनराशि प्रदेश सरकार को समय से भेजवा दी गई लेकिन प्रदेश सरकार उसे रोक देती है। सपा को डर होता है कि उसका लाभ कांग्रेस को मिल जाएगा। सांसद हर्षवर्धन ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने वाले भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। यह सच है कि महंगाई बढ़ी है लेकिन गेहूं, धान व गन्ना का मूल्य भी बढ़ा है। मजदूरों की मजदूरी भी बढ़ी है। छठा वेतनमान लागू किए जाने से कर्मचारियों का वेतन डेढ़ गुना बढ़ा। उन्होंने कहा कि धन देना केन्द्र सरकार का काम है लेकिन उसे प्रदेश सरकार को ही खर्च करना होता है। प्रदेश की सपा सरकार उस धन को दूसरे काम में लगा देती है। भ्रष्टाचार की बात करने वाले लोग पहले चुनाव में दारू, साड़ी, शराब, रुपये लेना बंद करें। भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वाले चार अधिकारियों को मैने सस्पेंड कराया। कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों व योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाएं लोकसभा की सीट कांग्रेस के हाथ में होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहकर दलाली नहीं चलेगी। कार्यकर्ता ऐसे नेताओं से सतर्क रहें और इसकी सूचना हमें दे।
विज्ञापन
तलत अजीज ने मुसलमानों का हित कांग्रेस में बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष झीनकू चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर नेताओं को कुर्सी मिलती है। जिस पार्टी में कार्यकर्ता को इज्जत नहीं मिलेगी वह पार्टी नहीं चल पाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि की जनता जिधर चाहे उधर चुनाव का रुख मोड़ देती है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष अख्तर अब्बासी ने कहा कि उम्मीद है कि मंत्री आरपीएन सिंह जिले के विकास को तरजीह देंगे। जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनावी समर के लिए तैयार हो जाएं। कार्यक्रम का संचालन गोपाल शाही ने किया। जिला पंचायत सदस्य पारसनाथ यादव, शरद कुमार सिंह, विधिनारायण वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अवधेश चौबे, रमाकांती तिवारी, कृपाशंकर उपाध्याय, विनोद सिंह, विराजवीर अभिमन्यु, शंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
नहीं दिखे नौतनवां विधायक
कांग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी मौजूद थे। लेकिन कांग्रेस से नौतनवां के विधायक कुंवर कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह नजर नहीं आए। इसे लेकर गुटबंदी की चर्चाएं होती रहीं।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय साहनी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंत्री आरपीएन सिंह व सांसद हर्षवधन ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने खुद चलाया जनरेटर
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद जब मंत्री सिंचाई डाकबंगले पर पहुंचे तो वहां जनरेटर बंद था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुद जनरेटर चलाया।
हवाई चप्पल पहनकर आए थे मंत्री
मंत्री आरपीएन सिंह काले रंग का हवाई चप्पल पहनकर आए थे। सफेद रंग का सादा कुर्ता व पाजामा पहने हुए थे। मंत्री का पहनावा चर्चा का विषय बना रहा।