{"_id":"69-69342","slug":"Maharajganj-69342-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चराने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चराने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत
Maharajganj
Updated Thu, 01 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/पकड़ी। भैंस चराने गए तीन किशोरों की बुधवार को रोहिन नदी और बघेला नाले में डूबने से मौत हो गई। इसकी खबर सुनते ही घर वालों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बिना ही तीनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के चेहरी के टोला पंचघराना निवासी आशीष (13) और अशोक (12) चचेरे भाई हैं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे दोनों भैंस चराने के लिए निकले। भैंस चराते हुए वे महलगंज जंगल के बीच रोहिन नदी पर चले गए। भैंस छोड़कर दोनों नहाने लगे। वहां गांव के कुछ और लड़के पहले से नहा रहे थे। नहाते समय आशीष और अशोक बीच धारा में चले गए। तेज बहाव के चलते वे डूबने लगे। यह देख अन्य लड़कों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। डूबने की जानकारी होते ही गांव के दर्जनों लोग रोहिन नदी की और दौड़ पड़े। गांव वालों के अथक प्रयास के बाद अपराह्न चार बजे दोनों किशोरों का शव निकाला गया। गांव वाले शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, तभी पकड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव कब्जे में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। वहां पोस्टमार्टम के बिना ही शव घर वालों को सौंप दिया गया। एक साथ दो किशोरों की मौत से घर में कोहराम मच गया।
दूसरी घटना नौतनवां थाना क्षेत्र की है। यहां के चकदह निवासी शहजाद (10) मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे भैंस चराने निकला लेकिन घर नहीं लौटा। शाम करीब पांच बजे घर वालोें ने तलाश शुुरू कर दी। घर वाले बघेला नाले के पास गए तो देखा कि भैंस वहीं पर खड़ी है लेकिन शहजाद का पता नहीं है। लोगों ने नाले में तलाश किया तो शहजाद का शव मिला। घर वालों का कहना है कि डूबने से उसकी मौत हुई है। पुलिस को सूचना दिए बिना शव दफन कर दिया गया।