{"_id":"69-57923","slug":"Maharajganj-57923-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजाइयों ने शिंदे का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजाइयों ने शिंदे का पुतला फूंका
Maharajganj
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के विरोध में गुरुवार को भाजपाइयों ने गुरुवार को उनका पुतला फूंका। उनको पद से बर्खास्त करने की मांग की।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री के बयान, संघ और भाजपा कैंप कार्यालय पर आतंकवाद की प्रशिक्षण दिया जाता है की निंदा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की हिंदुत्व विरोधी मानसिकता के चलते विश्व पटल पर भारतीय सम्मान को आघात पहुंचा है। कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण आतंकवाद को बढ़ावा मिला है। शिंदे का बयान समाज और राष्ट्रहित में नहीं है। शिंदे को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। सरकार को शिंदे को मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए। भाजयुमो के निवर्तमान अध्यक्ष अरुणेश शुक्ल ने कहा कि शिंदे ने राष्ट्र विरोधी मानसिकता दर्शाया है। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता सक्सेना चौक पहुंचे और शिंदे का पुतला जलाया। इस दौरान जयमंगल कन्नौजिया, ओमप्रकाश पटेल, संतोष मिश्र, सुनील मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।