फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कुश्ती में क्षेत्रीय पहलवानों का दबदबा

कुश्ती में क्षेत्रीय पहलवानों का दबदबा

Mon, 21 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Mon, 21 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। राजा रतनसेन स्मारक इंटर कॉलेज में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 20 जोड़ कुश्ती हुई, जिसमें क्षेत्रीय पहलवानों का दबदबा रहा। सबसे रोमांचक मुकाबला महराजगंज केसरी जितेन्द्र और गोरखपुर के सोनू पहलवान के बीच हुआ।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में पहली भिड़ंत शैलेश और रणजीत गोरखपुर के बीच हुई। शैलेश ने जीत हासिल की। उसके बाद बनारस के मनोज कुमार और गोरखपुर के ओंकार का मुकाबला बराबरी पर छूटा। गोरखपुर के शिवम ने महदेवा के जितेन्द्र को धूल चटा दिया। गोरखपुर के विजय बहादुर ने देवतहां के कमलेश को आसमान दिखाया। पनियरा के गुड्डू ने खजनी के रामकिशुन को पटखनी दी। इसी तरह पक्कीबाग के नागेन्द्र व गोरखपुर के अनिल, बनारस के पारस और गोरखपुर के शशि, गोरखपुर के प्रदीप पाल और मुजुरी के कृष्णदेव, बनारस के अशोक और गोरखपुर के पंकज के बीच भी रोचक मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

पहलवानों का हाथ मिलाकर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने कुश्ती की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी मिट्टी से जुड़ा हुआ है। वर्तमान परिवेश में यह विलुप्त होता जा रहा है। इसको संरक्षण देने की जरूरत है। आयोजन महेन्द्र पहलवान, अभयमित्र पांडेय और विद्यासागर यादव ने किया था। इस मौके पर पूर्व मंत्री जनार्दन प्रसाद ओझा, सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, विन्द्रेश कन्नौजिया, मानवेन्द्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed