{"_id":"69-57256","slug":"Maharajganj-57256-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव
Maharajganj
Updated Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नरकटहां के छोटा टोला में सोमवार सुबह पेड़ से लटकती अधेड़ की लाश मिली। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक ससुराल में रहता था।
गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलरिहा निवासी लालमन निषाद (55) की ससुराल पनियरा थाना क्षेत्र के नकरटहा के छोटा टोला में है। वह ससुर अयोध्या निषाद के घर नेवासे पर रहता था। 10 साल पहले पत्नी बेचनी की मौत हो गई थी। तब से वह कुछ मानसिक रोगी हो गया था। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने देखा कि बंधे के पश्चिम पाकड़ के पेड़ में लुंगी और तौलिया से शव लटक रहा है। शव जमीन से एक फीट ऊपर था। शोर मचाने पर उसके साढू और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद लालमन के बेटे पप्पू और राहुल भी पहुंच गए। गांव में चर्चा है कि नेवासे की जमीन को लेकर लालमन की हत्या की गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि मृतक मानसिक रोगी था। तीन बार पहले भी वह कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। उसका इलाज चल रहा था। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पता चलेगा।