{"_id":"69-57191","slug":"Maharajganj-57191-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध काटते समय पकड़ा गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध काटते समय पकड़ा गया चोर
Maharajganj
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राजीव नगर में सेंध काटकर चोरी का प्रयास करते समय चोरों को लोगों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इसके कुछ देर पहले वह एक महिला के घर से गैस सिलेंडर चोरी करते पकड़ा गया था।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी राधेश्याम के घर रविवार सुबह एक युवक घुस गया। वह गैस सिलेंडर चुराकर भागने लगा, तभी घर की महिला को देख दिया। इससे वह सिलेंडर छोड़कर भाग गया। वहां से जाने के बाद वह चप्पल के गोदाम में सेंध काटने लगा। तभी मुहल्ले के लोगों ने देख लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे थाने लाई। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित कुमार निवासी इंदिरा नगर बताया। पुलिस ने रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में एसएसआई साधू राम का कहना है कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।