फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   स्वास्थ्य कर्मचारी ने आशा के साथ की छेड़खानी

स्वास्थ्य कर्मचारी ने आशा के साथ की छेड़खानी

Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पुरन्दरपुर। लक्ष्मीपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात एक कर्मचारी पर आशा कार्यकर्ता ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस मामले में आशा ने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी और पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र निवासी आशा कार्यकर्ता ने पुलिस और स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि दो जनवरी को वह जननी सुरक्षा की पात्र एक महिला का चेक लेने लक्ष्मीपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गई थी। वहां स्वास्थ्य सहायक मिले। आरोप है कि अकेला देख वह छेड़खानी करने लगे। किसी तरह इंद्रकली कमरे से निकली और इज्जत बचाई। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी के छुट्टी पर जाने की वजह से वह इसकी सूचना तुरंत नहीं दे सकी। इस संबंध में स्वास्थ्य सहायक का कहना है कि आशा कार्यकर्ता का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

एसओ डॉ. विनय प्रकाश राय का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि स्वास्थ्य कर्मचारी ने ऐसी हरकत की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed