फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मुलायम को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प

मुलायम को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के डाक बंगले में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने 2014 मिशन को सफल बनाने के साथ ही सपा सुप्रीमो को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। जन्मदिन पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव किसानों, मजदूरों की लड़ाई हमेशा से लड़ते रहे हैं। उनके नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव को पूरी ताकत से लड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ ही अध्यक्ष ने उनके दीर्घायु की कामना की। पूर्व मंत्री जनार्दन प्रसाद ओझा ने कहा कि समाजवाद के पुरोधा मुलायम सिंह यादव किसानों, पिछड़ों के मसीहा हैं। देश को उनकी आवश्यकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष भाई रामलाल यादव ने नेता जी के संघर्षों को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव जगदंबा गुप्ता ने किया। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

गोष्ठी को पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, यमुना यादव, ध्यानेश्वर मणि, अमीर खान, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विन्द्रेश कन्नौजिया, सपा छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव, सैयद जमाल, वजीर आलम, शैल जायसवाल, पप्पू तिवारी, विजय यादव, अयूब खान और रामगोपाल यादव आदि ने भी संबोधित किया। यहां रामशीष यादव, रामबवन, हुसेन्द्र, रामकरन और केपी दुबे समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेसी विधायक
महराजगंज। सपा मुखिया के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर नौतनवां के कांग्रेस विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने सबको चौंका दिया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बता दें कि विधायक के बड़े भाई कुंवर अखिलेश सिंह को सपा ने महराजगंज लोकसभा सीट से टिकट दिया है। टिकट पाने के बाद से ही कांग्रेस विधायक की गतिविधियां अपने भाई के पक्ष में तेज हो गई हैं। इस संबंध में विधायक का कहना है कि जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व मंत्री जनार्दन प्रसाद ओझा और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें आमंत्रित किया था। इसलिए वे कार्यक्रम में शामिल हुए।

जन्मदिन की बधाई
बृजमनगंज। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल यादव, कैलाश नाथ यादव, रामललित मौर्य, मुरलीधर त्रिपाठी, विजय जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed