{"_id":"69-53382","slug":"Maharajganj-53382-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीय सीमा से परे बड़े भाई का करेंगे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलीय सीमा से परे बड़े भाई का करेंगे प्रचार
Maharajganj
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी से कुंवर अखिलेश सिंह को सांसद पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह चरचाएं पूरे जिले में तेज हो गई हैं कि आखिर उनके विधायक भाई जो कांग्रेस पार्टी से नौतनवां के विधायक हैं वे सपा के मंचों पर जाएंगे या नहीं। मगर मुन्ना सिंह ने मंगलवार की शाम को यह कहकर सबको चौंका दिया है कि वे कांग्रेस का विधायक होते हुए भी प्रचार सपा प्रत्याशी बड़े भाई की करेंगे। विधायक के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि दलों के पचड़े में वे पड़ने वाले नहीं हैं।
कांग्रेस के विधायक मुन्ना सिंह सांसदी चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार का साथ नहीं देने वाले हैं। वे अपने खास बड़े भाई सपा उम्मीदवार कुंवर अखिलेश सिंह के चुनाव की कमान संभालेंगे। अमर उजाला से शाम को आठ बजे फोन पर खुलासा करते हुए मुन्ना ने चुनाव प्रचार का रास्ता तो साफ कर ही दिया तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया, जिसमें मुन्ना के अखिलेश सिंह के मंचों पर चढ़ने या फिर न चढ़ने की बात हो रही थी। कांग्रेस पार्टी के नौतनवां विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भी कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। उन्होंने कहा कि उनके लिए उनका भाई बड़ा न कि पार्टी। वे दलीय सीमा तोड़ते हुए अपने भाई का संसदीय चुनाव में प्रचार करेंगे।
इनसेट
सपा प्रत्याशी के स्वागत की तैयारी
सपा के प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह शुक्रवार को वैशाली ट्रेन से गोरखपुर आ रहे हैं। वे परतावल, महराजगंज होते हुए फरेंदा और नौतनवां जाएंगे। नौतनवां विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन से ही उनकी स्वागत की तैयारी हो रही है।