फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डॉ. कलाम के सामने प्रोजेक्ट पेश करेंगे जिले के होनहार

डॉ. कलाम के सामने प्रोजेक्ट पेश करेंगे जिले के होनहार

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के होनहार बाल वैज्ञानिक अपनी काबिलियत की बदौलत विश्व के महान वैज्ञानिक व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से रूबरू होने की मौका पाएंगे। पांच बाल वैज्ञानिक 22 नवंबर से बाराबंकी में शुरू होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उनके सामने अपना प्रोजेक्ट पेश करेंगे।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी कैंपस में 22 से 24 नवंबर तक राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन डॉ. कलाम साहब करेंगे। उसके बाद वे बच्चों के प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण करेंगे। इस कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर वर्ग को मिलाकर पांच प्रतिभागी शिरकत करेंगे। महराजगंज से जूनियर वर्ग से शोभा गुप्ता, खालिद रउफ, सिद्धार्थ पटेल और सीनियर वर्ग से अब्दुल अजीज और हेमंत गुप्ता शामिल हैं। इस कार्यक्रम को लेकर उनमें गजब का उत्साह है। पूरे प्रदेश से करीब 300 प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए जाएंगे। उसमें 42 प्रोजेक्ट्स का चयन राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान कांग्रेस के लिए किया जाएगा। इसका आयोजन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक पंकज मौर्य ने बताया कि जिले से प्रदेश स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए पांच प्रोजेक्ट चयनित हुए हैं। इसमें जूनियर वर्ग के तीन और सीनियर वर्ग के दो प्रोजेक्ट हैं। विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स में मुख्य कार्यकारी अमरेन्द्र शर्मा एवं विषय विशेषज्ञों के निर्देशन में सुधार किया गया। इसके चलते उसका चयन राज्य स्तर के लिए हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed