फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गैरहाजिर तीन कानूनगों से स्पष्टीकरण तलब

गैरहाजिर तीन कानूनगों से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 03 Nov 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
गैरहाजिर तीन कानूनगों से स्पष्टीकरण तलब
नोटिस

विज्ञापन

महराजगंज। थाना समाधान दिवस पर जिले के सभी थानों में 100 शिकायतें आई, जिसमे से 31 का निस्तारण कर दिया गया। वहीं सदर कोतवाली में समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह व जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय द्वारा थाना कोतवाली का भ्रमण कर जनसुनवाई की गई। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया। सदर कोतवाली में कानूनगो जनकराज, ओम प्रकाश मिश्र एवं ओमप्रकाश श्रीवास्तव गैरहाजिर मिले। इस पर इन तीनों कानूगों से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश डीएम ने दिया। साथ ही दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी प्रकार के भूमि विवाद के प्रकरण भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित होगा तथा उसका उल्लेख समाधान दिवस रजिस्टर मे अंकित करके समाधान दिवस पर रखकर संबंधित क्षेत्र के बीट उप निरीक्षक, आरक्षी व हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक की संयुक्त टीम बनाकर प्रकरण का निस्तारण किया जाय। भूमि विवाद को चिन्हित कर 15 दिवस के अंदर अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed