{"_id":"5bae6dab867a557fe446a10e","slug":"91538157995-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई--एसडीएम ने किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई--एसडीएम ने किया
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही पर लेखपाल निलंबित
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम व अन्य कार्यों में लापरवाही पर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम व कृषि अनुदान सूची में लापरवाही बरते जाने पर शुक्रवार को एसडीएम आरबी सिंह ने धानी क्षेत्र के एक लेखपाल को निलंबित कर दिया। लेखपाल के खिलाफ गांव में न आने व वहां के लोगों से अच्छा व्यवहार न किए जाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई।
एसडीएम आरबी सिंह ने बताया कि धानी क्षेत्र के लेखपाल रामललित प्रसाद के खिलाफ ग्राम प्रधान घीव पीढ़ ने शिकायत किया गया था। प्रधान ने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल द्वारा कृषि निवेश अनुदान वितरण में लापरवाही बरती जा रही है। अभी तक सूची भी नहीं बन पाई है। गांव के दर्जनों लोगों ने शिकायत किया कि लेखपाल गांव में कभी नहीं आते हैं। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। लेखपाल के जिम्मे सात गांवों का कार्य है, जहां प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 40 लोगों के नाम की फीडिंग ही हो पाई है। यह लक्ष्य से काफी कम है।
एसडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे देश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें 23 सितंबर को तहसीलदार द्वारा कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सुपरवाइजर की जिम्मेदारी संभालने के बावजूद लेखपाल अनुपस्थित मिले थे। इस मामले की जानकारी मोबाइल से लेने पर लेखपाल अलग-अलग अपना लोकेशन बता रहे थे। इस प्रकार अपने उच्चाधिकारी को गुमराह करने, ग्रामीणों के साथ अच्छा व्यवहार न किए जाने व शासन की योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने के आरोप में लेखपाल रामललित प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आरोपों की जांच नायब तहसीलदार आनंद कुमार नायक को सौंपी गई है। लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।