फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   तहसील मुख्यालयों पर धरना देने को सपा ने बनाई रणनीति

तहसील मुख्यालयों पर धरना देने को सपा ने बनाई रणनीति

Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालयों पर धरना देने को सपा ने बनाई रणनीति
तहसील मुख्यालयों पर धरना देगी सपा
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में बनाई गई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के जिला इकाई पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को पार्टी के कार्यालय पर हुई। इसमें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो के विरोध में 20 अगस्त को सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, गिरती कानून व्यवस्था से जनता परेशान है। सपा के कार्यकर्ताओ का सत्ता के इशारे पर उत्पीडन किया जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों का बकाया गन्ना मुल्य भुगतान नहीं कराया गया। महिलाओं पर दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ़ रहा है। इसका उदाहरण देवरिया, व हरदोई का कांड है। 20 अगस्त को होने वाला धरना एतिहासिक होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को समय से तहसील मुख्यालय पर होने वाले धरने में पहुंचने की अपील की। ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार से किसान, छात्र, मजदूर व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता, परेशान हैं। बैठक में पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, अमरनाथ यादव, एडवोकेट जगदम्बा गुप्ता, अतुल पटेल, आयूब खां, रामनरायण यादव, रवि यादव, दिलीप शुक्ला, राधाकांत यादव, राहुल मिश्रा, अमीर खान, डॉ. एहसान अली, नजरे आलम, राजू दूबे, ताहिर अली, समसुद्दीन, रामचंद्र यादव, तैयब अली, पवन वर्मा, महेंद्र दास, धर्म प्रकाश पासवान, राजेश गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed