{"_id":"5b4ce75f4f1c1be94b8b5185","slug":"91531766623-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट--फरेंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट--फरेंदा
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल
- मारपीट की सूचना पर मथुरानगर के विशुनपुरवां पहुंची थी पुलिस
- छह पुरुष व छह महिलाओं पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा (महराजगंज)। मथुरानगर के विशुनपुरवां में रविवार की रात पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया। पुलिस मारपीट की सूचना पर पहुंची थी। हमले में एक कांस्टेबल घायल हुआ है। इस मामले में छह पुरुषों और छह महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मथुरानगर के विशुनपुरवां में रविवार की रात उमाशंकर चौधरी व हरिशंकर चौधरी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के उमाशंकर, भानमती व रामअचल को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची दूसरे पक्ष के पुरुषों और महिलाओं ने छत से ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमले में कांस्टेबल विजय नरायन यादव के सिर पर गंभीर चोट आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कोल्हुई व पुरंदरपुर थाने की पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद हमला करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने एक हमलावर दिनेश को पकड़ लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
एसओ ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में हरिशंकर सहित छह पुरुष व छह महिलाओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, पुलिस टीम पर हमला करने व सीएलए एक्ट के साथ ही उमाशंकर चौधरी की तहरीर पर जान से मारने की धमकी सहित अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने एसओ व उमाशंकर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।