फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मौसम में बदलाव से डायरिया की चपेट में बच्चे

मौसम में बदलाव से डायरिया की चपेट में बच्चे

Tue, 10 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से डायरिया की चपेट में बच्चे
जिला अस्पताल में जांच के बाद भर्ती बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में बदलाव हो रहा है, ऐसे में बच्चे संक्रमण के चपेट में आ रहे हैं। प्रतिदिन औसतन 10 से 15 मरीज डायरिया से पीडित आ रहे हैं। अस्पताल के बच्चा वार्ड में आठ बच्चे डायरिया से पीड़ित भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों की टीम बच्चा वार्ड के लिए तैनात की गई है। इलाज के साथ साथ डाक्टरों की ओर से तीमारदारों को बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चों का इलाज किया जा रहा था। बच्चों के साथ आए तीमारदार अस्पताल के बरामदे में और बेड के पास बैठ रहें। कोठीभार क्षेत्र के बौलिया बाबू गांव के कार्तिकेय (14) के पिता अशोक कुमार ने बताया कि दो दिन पहले बच्चे की तबीयत खराब हुई तो सिसवां सीएचसी ले गया। जहां से इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उनके मुताबिक बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है। वहीं रजत (8) पुरैनियां गांव के हैं। आशीष (14 ) परसोहिया गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता जितेंद्र समेत परिवार के अन्य सदस्य जिला अस्पताल में आए थे। कुश (2) रामपुर बुजुर्ग, रजत (8) पुरैनियां, शिवम (12)देउरवां, प्रिंस (14 ) विशुनपुरवां और सचिन (13) घुघली जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इनका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर डॉक्टर में कक्ष में जांच कराने के लिए बडी संख्या में भीड़ लगी रही। डॉ. आरपी राय के मुताबिक प्रत्येक दिन औसतन 70 मरीज देखे जा रहे है। इन दिनों उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरबी राम ने बताया कि डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या को देखते हुए अस्पताल में इलाज का समुचित व्यवस्था की गई है। बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed