फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विधायक के कमरे में घुसा अज्ञात युवक, अफरातफरी

विधायक के कमरे में घुसा अज्ञात युवक, अफरातफरी

Mon, 02 Oct 2017 06:51 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
विधायक के कमरे में घुसा अज्ञात युवक, अफरातफरी
महराजगंज। नौतनवां विधायक अमन मणि त्रिपाठी के लक्ष्मीपुर स्थित आवास पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक अनाथ युवक बेरोक टोक उनके कमरे में जाकर बैठ गया। गनर की निगाह उनके कक्ष की तरफ गई तो अंजान युवक को देख उसके होश उड़ गए। जिस दौरान यह वाकया हुआ, उस समय विधायक जनता की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन

लोगों ने युवक को पकड़कर जब पूछताछ शुरू की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा था। यह देख पूरे कार्यालय पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरे घटनाक्रम को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। वहीं विधायक अमन मणि त्रिपाठी का कहना है कि एक तरफ जहां सारा के मामले को लेकर उनके खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है, वहीं जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता के चलते विरोधी साजिश करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यह मामला भी उसी साजिश का हिस्सा हो सकता है। एसओ पुरंदरपुर गिरिजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed