फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शिक्षामित्रों ने संघर्ष की रूपरेखा पर किया मंथन

शिक्षामित्रों ने संघर्ष की रूपरेखा पर किया मंथन

Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने संघर्ष की रूपरेखा पर किया मंथन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की जिला इकाई की बैठक सदर बीआरसी स्थित शिक्षक भवन में जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। संगठन की रणनीति से अवगत कराते हुए संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि सभी शिक्षामित्र धैर्य के साथ संगठन का साथ दें। प्रदेश सरकार के साथ वार्ता जारी है। सरकार ने 15 दिनों का समय मांगा हैं। एक लाख पचहत्तर हजार शिक्षामित्रों का भविष्य बचाने के लिए संगठन रणनीति बना रहा है। जिला मंत्री शैलेश नायक ने कहा कि शिक्षामित्र तनाव में कोई गलत कदम न उठाएं। प्रदेश सरकार भी कानूनी सलाहकार व शिक्षाविदों से विचार विमर्श कर रही है। संगठन शिक्षक के अलावा किसी दूसरे पद पर समझौते की बात नहीं करेगा। बैठक को मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, प्रेम किशन, अनिल उपाध्याय, गोपाल यादव, विनोद मिश्र आदि ने संबोधित किया और मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। इस दौरान विद्याभूषण तिवारी, बेचू विश्वकर्मा, महेंद्र वर्मा, उमेश गुप्ता, साजिद खान, विनोद चौहान, ओमप्रकाश त्रिपाठी, अरुण पटेल, धनुषधारी, कृष्णचंद्र सिंह, गोपाल यादव, राजकुमार पटेल, दिलीप श्रीवास्तव, महेश गुप्ता, रवींद्र चौधरी, आनंद पांडेय, शत्रुघ्न नायक, दिलीप विश्वकर्मा, उदयराज यादव आदि शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन


टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने समस्याओं पर की चर्चा
महराजगंज। रविवार को टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक पीजी कॉलेज सभागार में हुई। इसमें न्यायालय के आदेश के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राम कुमार पटेल ने कहा कि दुर्भाग्य है कि शिक्षक बनने के लिए सभी पात्रता पूरा होने के बाद भी न्यायालय के अंतिम आदेश का इंतजार किया जा रहा है। आज तक कोर्ट के कई अंतरिम आदेश हमारे पक्ष में रहा। हरिप्रकाश गुप्ता ने कहा कि संगठन 2011 टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए संघर्ष करेगा। शिक्षक बनने के सभी अर्हता को पूरा करने के बाद भी सभी अभ्यर्थी आज परेशान हैं। लेकिन प्रदेश की सरकार भी इन अभ्यर्थियों के बारे में विचार नहीं कर रही है। आखिर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है? बैठक में धर्मेंद्र यादव, राजकिशोर वर्मा, हरिकेश यादव, रामसुभग यादव, आदित्य कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed