फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   90 out of 110 feeders closed, 20 lakh people affected

Maharajganj News: 110 फीडर में 90 बंद, 20 लाख लोग प्रभावित

Sat, 18 Mar 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 18 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
90 out of 110 feeders closed, 20 lakh people affected
सिसवां के महाराणा प्रताप नगर वार्ड में बिजली नहीं मिलने से इंडिया मार्का हैंड पंप पर लाइन में ल
महराजगंज। बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर से लेकर गांव तक आपूर्ति ठप हो गई है। जिले में कुल 110 फीडर में करीब 90 बंद हैं, जिससे 30 लाख की आबादी में करीब 20 लाख से अधिक लोग परेशान हैं। सभी लोग मुश्किल से निजात पाने का रास्ता ढूंढ़ रहे हैं, लेकिन उनको कुछ सूझ नहीं रहा है। सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को जहां कर्मचारियों ने टार्च जलाकर काम किया, वहीं आरओ बंद होने से हैंड़पंप से लोगों को पानी पीना पड़ रहा है। उद्योग धंधों से लेकर मोबाइल टावर संचालित करने में भी समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार आधी रात से महराजगंज शहर की करीब 59,000 की आबादी की मुश्किल बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन भर बिजली नहीं रही। 12 घंटे से ज्यादा वक्त गुजरने पर बिजली नहीं मिली तो सबके इंवर्टर बैठ गए। घरों में पानी भरने के लिए किराए पर जेनरेटर लाया गया। कुल मिलकर शहर में दिनभर लोग समस्या दूर करने के इंतजाम में जुटे हैं। शास्त्री नगर के गोविंद वर्मा ने बताया कि जेनरेटर चलाकर टंकी में पानी भरने के साथ ही इंवर्टर चार्ज करना पड़ा। वरुण कुमार पटेल ने बताया कि 200 रुपये की मोमबत्ती खरीदा हूं। कहीं ऐसा न हो की वह भी न मिले। शहर के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली गुल होने से समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

सिसवा में संविदा कर्मी को 14 दिन की जेल
सिसवा बाजार। स्थानीय विद्युत वितरण उपकेंद्र पर तैनात एक संविदा कर्मचारी को प्रशासन ने शुक्रवार को चालान कर दिया। सिसवा विद्युत उपकेंद्र से सभी कर्मचारी चले गए, लेकिन एक कर्मचारी पप्पू साहनी को बुधवार से ही स्थानीय पुलिस अपने अभिरक्षा में रखा है। बृहस्पतिवार शाम से सिसवा में विद्युत व्यवस्था ठप होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने 151 के तहत कार्रवाई करते उप मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से पप्पू को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज राय का कहना है कि विद्युत व्यवस्था में गड़बड़ी होने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

55,000 की पिघल गई आईसक्रीम
शहर के भारतीय स्टेट बैंक के पास दुकान संचालक नवनीत शुक्ला ने बताया कि बिजली नहीं रहने से करीब 55 हजार की आईसक्रीम पिघल गई है। इसी तरह से अन्य दुकानदारों ने अपना नुकसान होने की बात कही।

हड़ताल पर डटे कर्मी, प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप
महराजगंज। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को बैंकुठपुर पावर हाउस पर 14 सूत्री मांगों पर समझौते का पालन नहीं होने से हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर गुस्से का इजहार किया। सहसंयोजक अरविन्द सिंह ने कहा कि बिजली कर्मचारियों के हित पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आंदोलन के बाद सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों को परेशान किया गया तो संगठन आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों को जबरन बिना कारण बताए देर शाम गिरफ्तार कर सदर कोतवाली महराजगंज में देर रात बैठाया रखा। जबरन कई विद्युत उपकेंद्रों पर कर्मचारियों से 24 घंटे से ऊपर बिना भोजन पानी एवं नींद के लगातार कार्य कराया जा रहे है। इस दौरान संतोष सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, कृष्णा नंद, सुनील कुमार, राणा प्रताप, जुबैर, सनी चौरसिया, मृणाल सिंह, सुरेश सिंह, देवेंद्र वर्मा, राजबली चौरसिया, अवधेश कुमार, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed