फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   868.32 lakh will be removed from the bad condition of roads

Maharajganj News: 868.32 लाख से दूर होगी सड़कों की बदहाली

Sat, 26 Oct 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
868.32 lakh will be removed from the bad condition of roads
महराजगंज। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी चार सड़कों पर नियमित नवीनीकरण के तहत कार्य कराया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने स्वीकृति मिलने के बाद निविदा का प्रकाशन करा दिया है। 24.080 किमी लंबाई पर 868.32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नियमित नवीनीकरण के तहत कार्य हो जाने पर इन मार्गों से आवागमन करना और आसान हो जाएगा। मुख्य मार्गों तक पहुंचने के लिए इन सड़कों के माध्यम से लोगों को कम समय खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सिंदुरिया-सेमरहनी वाया झंझनपुर-बागापार मार्ग को 30 किमी माइलस्टोन से 41 किमी माइलस्टोन तक नवीनीकरण कराएगा। इस कार्य के लिए 195.75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार मोहनापुर ढाला से सूरपार 355.42 लाख रुपये, धानी-बृजमनगंज मार्ग से धोरखाट-लेहड़ा के लिए 197.39 लाख रुपये एवं चौक-बसंतपुर से बरगदही-बस़तनाथ के लिए 239.75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed