Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   85 Gramin Dak Sevaks on STF's radar

Maharajganj News: एसटीएफ के रडार पर 85 ग्रामीण डाक सेवक

Fri, 06 Nov 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
85 Gramin Dak Sevaks on STF's radar
महराजगंज। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में फर्जी अंकपत्रों के सहारे नौकरी हासिल करने का मामला सामने आने के बाद एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। महराजगंज व आनंद नगर सर्किल के लगभग 85 ग्रामीण डाक सेवकों के प्रपत्रों की पड़ताल एसटीएफ ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विगत दिनों गोंडा और बलरामपुर में 42 ग्रामीण डाक सेवक फर्जी अंकपत्र पर नौकरी करते मिले थे, जिन्हें जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। इस खुलासे के बाद पूरे प्रदेश की भर्तियां जांच के दायरे में आ गई हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ ने सभी जिलों में इस दौरान हुई भर्तियो के अभिलेख सत्यापन शुरू कर दिया। महराजगंज के डाक एसडीआई बसंत कुमार ने बताया कि गोंडा और बलरामपुर में हुई जांच में सामने आया कि कई अभ्यर्थियों ने हाईस्कूल और इंटर के फर्जी अंकपत्र लगाकर मेरिट में स्थान बना लिया था। अधिक अंक दिखाकर उन्होंने चयन हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान जब बोर्ड से अंकपत्रों का मिलान किया गया तो फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। इसके बाद विभाग ने सभी 42 डाक सेवकों को बर्खास्त कर दिया और उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई।

इस तरह का मामला सामने आने के बाद डाक विभाग ने सभी डाक सर्किल की भर्ती के अभिलेख सत्यापन शुरू करा दिया है।
सर्किल एसडीआई शिव कुमार ने बताया कि इससे पहले भी अगस्त 2022 में गाजीपुर में 112 में से 33 आवेदकों के प्रपत्र फर्जी मिल चुके हैं। वहां भी बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों के बोर्डों के फर्जी प्रमाणपत्र लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed