{"_id":"5ba92f18867a557ea94a6410","slug":"81537814296-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई जाएगी महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई जाएगी महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
mahamta gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस कमेटी के जिला इकाई पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। इसमें दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को पूरे उल्लास के साथ मनाए जाने के लिए रूप रेखा तैयार की गई। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी के निर्देश पर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के प्रत्येक ब्लॉक पदाधिकारियों के नेतृत्व प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसमें लोगों को भजन के माध्यम से सत्य- अहिंसा का के प्रति जागरूक किया जाएगा। तलत अजीज ने कहा कि भारत के लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाईचारे के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर त्रिभुअन नरायन मिश्र, झिनकू चौधरी, , ज्ञानेदु पटेल, राकेश कुमार गुप्ता, पूर्णमासी प्रसाद, किरन जायसवाल, नूर नौसाद आलम, वीरेंद्र पांडेय, जग्गू प्रसाद, राजेंद्र यादव, शंकर वर्मा, अजेंद्र पांडेय, अकरम सलमानी, संदीप तिवारी, सुभाष पटेल, दिग्विजय नाथ शर्मा, अंबरीष शाही, इसरायल, चौधरी प्रभुनाथ सागर, संतराज यादव आदि मौजूद रहे।