{"_id":"5b4105eb4f1c1bc5248b5144","slug":"81530988011-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में उमड़ रहे वायरल, अपच व पेट की समस्या से परेशान मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में उमड़ रहे वायरल, अपच व पेट की समस्या से परेशान मरीज
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार
फोटो:-
वायरल, अपच व पेट की समस्या मरीजों की संख्या बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बदलते मौसम में बच्चे लेकर बड़े तक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों वायरल, पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष तक मरीजों की भीड़ लगी रहती है।
बरसात के सीजन में अब तक दो दिन ही अच्छी बारिश हुई है। पिछले कुछ दिनों से फुहार तो कभी हल्की बारिश हो जाती है। कुछ देर राहत मिलने के बाद उमस बढ़ जाती है। यह लोगों के सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। इससे लोग बीमार पडे़ रहे हैं। अधिकांश मरीजों को वायरल, पेट संबंधी बीमार से पीड़ित हो रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में 751 मरीज इलाज कराने आए। डॉ. एएम भाष्कर ने बताया कि इन दिनों अपच के 40 फीसद मरीज बढ़ गए हैं। ऐसा पाचक तत्व के कम काम करने की वजह से हो रहा है। उमस बढ़ने के कारण पाचक रस कम काम करते हें। इसलिए ज्यादातर मरीजों को खाने के बाद पाचन न होना, पेट फूलना,व दर्द होना, भूख न लगने की समस्या हो रही है। इसके अलावा वायरल की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। 16 फीसदी वायरल के मरीज बढ़े हैं। इस मौसम में आने वाले ताजा फल खाएं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरबी राम ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने पर डॉक्टरों को सर्तक कर दिया गया है। वायरल, अपच, पेट की समस्या के मरीजों के बेहतर इजाल के साथ दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं।
इनसेट
वायरल के लक्षण और बचाव पर एक नजर
महराजगंज। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर रंजन मिश्रा ने बताया कि तेज बुखार, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द व सूजन, थकान और गले में दर्द, बदन दर्द, खांसी-जुकाम, आंखें लाल होना, लेटने के बाद उठने में कमजोरी महसूस होना और भूख न लगना वायरल के प्रमुख लक्षण है। बाहर के भोजन और पानी से बचें, गंदी जगहों पर लगे ठेलों पर जूस न लें, साफ उबला हुआ पानी पिए, केट हुए फल देर तक न रखें। डॉ. एके राय ने बताया कि अपच से बचने के लिए सामान्य डाइट से एक-आधा रोटी कम खाएं। हरी सब्जियां और घर का खाना खाएं।