{"_id":"5b312d474f1c1bf86e8b9d81","slug":"81529949511-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई में लगा महंगाई का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई में लगा महंगाई का तड़का
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाराजगंज। एक बार फिर तेल और मसालों के दाम में तेजी आने लगी है। पिछले 10 से 15 दिनों में तेल और मसाले के थोक व फुटकर दामों में 5 से 10 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। यह स्थिति देश के विभिन्न हिस्सों में माल भाड़े में वृद्धि के कारण बनी है। बाजार के जानकारों ने खाद्य वस्तुओं के दामों में अभी और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है। व्यापारियों का कहना है कि बाजारों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में तेल, मसालों और दाल की सप्लाई होती है। पिछले कुछ दिनों में डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा बढ़ा दिया है जिससे दामों में तेजी आई है। इसकी एक वजह और भी है। कई राज्यों में हल्दी और मिर्च की फसल खराब हो जाने का असर भी बाजार पर पड़ा है। महराजगंज में आगरा से धनिया इंदौर व महाराष्ट्र से मिर्ची आती है।
शास्त्री नगर के रहने वाले में कारोबारी अशोक टिबडेवाल के मुताबिक माल भी पर्याप्त नहीं आ रहा है। सरसों व रिफाइन में पिछले 10 से 15 दिनों में 5 रुपये थोक में तथा फुटकर में 10 रुपये तक के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। लाल मसूर के दाम में भी 7 रुपये और धनिया में 15 से 20 रुपये किलो की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
किराना व्यवसाई आलोक रंजन कश्यप ने बताया कि सरसों का तेल 90 रूपये प्रति बिक रहा है। कुछ दिन पहले 80 रूपये प्रति किलो बिक रहा था। रिफांइड 82 से 85 रूपया प्रति लीटर बिक रहा है। कुछ दिन पहले 75 रूपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। मिर्ची 130 रूपये, धनिया 100 रूपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
शास्त्री नगर गृहणी विंदु वर्मा ने बताया कि इन दिनों महंगाई से रसोई का बजट का बिगड गया। तेल और मशाला के दाम में बढ़ोत्तरी होने से परेशानी हो रही है। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करने की जरूरत है।
विस्मिल नगर में दिब्या त्रिपाठी का कहना है कि तेल और मशाला के मूल्य में बढ़ोत्तरी से दिक्कत बढ़ गई है। अगर इसी तरह तेल मशाला आदि के मूल्य में बढ़ोत्तरी होती रही है तो घर गृहस्थी चलाना मुश्किल हो जाएगा।