फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दुबई से सोलह दिन बाद आया युवक का शव

दुबई से सोलह दिन बाद आया युवक का शव

Sat, 09 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
दुबई से सोलह दिन बाद आया युवक का शव
नौतनवां। दुबई में नौकरी करने गए नगर के उस्माननगर निवासी युवक की सोलह दिन पहले हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद युवक का शव शुक्रवार को नौतनवां पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उस्माननगर निवासी विनोद प्रधान का बेटा मनीष प्रधान (32) दुबई में एक कंपनी में गार्ड था। 24 अगस्त को वह अपने रूम पर पहुंचा। कुछ देर बाद हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। रिश्तेदारों के काफी प्रयास के बाद सोलह दिन बाद बृहस्पतिवार को उसका शव काठमांडू पहुंचा। उसे शुक्रवार को नौतनवां लाया गया। मनीष के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी पत्नी सुषमा, माता लक्ष्मी एवं पिता विनोद का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर में उसका अंतिम संस्कार नगर के दुमहानघाट पर किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष मनोज राना, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, ओमप्रकाश जायसवाल, ऋषिराम थापा, हरिबहादुर गुरूंग, डंबर बहादुर गुरूंग, तुलबहादुर थापा, रामकुमार थापा, हेमबहादुर गुरूंग, अनिल राना, अनिल शाही, गणेश थापा, धीरेंद्र सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed