{"_id":"59b195d54f1c1bea7f8b4c64","slug":"81504810453-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी जिला इकाई के नेतृत्व में गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रम्हलीन महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 8 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। हियुवा के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि संत ब्रम्हलीन दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ राष्ट्र स्तर के संत थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में न्योछावर कर दिया। इन लोगों ने सिर्फ अध्यात्म के क्षेत्र में ही नहीं, अपितु शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी। ये लोग हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए समर्पित थे। दोनों महापुरुष आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हियुवा के जिला प्रभारी शेष विजय सिंह, जिला संयोजक सतीश सिंह, जिला सह प्रभारी नृपेंद्र सिंह, कृष्ण नन्द पुरी, कृष्ण विहारी पाठक ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज ब्रम्हलीन संतों को भूल नहीं सकता है। इस अवसर पर सीएमओ क्षमा शंकर पांडेय, सीएमएस आरबी लाल, रक्त कोष प्रभारी डाक्टर बीपी सिंह, एसएलटी दीप चंद श्रीवास्तव, नंदलाल तिवारी, रामाश्रय, विनीत, पोखराज चौधरी, संजय यादव, काशीनाथ, विजय पांडेय, संजय कश्यप, मुक्तिनाथ वर्मा, आकाश श्रीवास्तव, शेष मणि, समेत तमाम लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, नृपेंद्र सिंह, कृष्णविहारी पाठक, गौतम अग्रहरि, शैलेश, सुल्तानिया, राम प्रवेश यादव ने शिविर में रक्त दान किया।
विज्ञापन