फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एक्सईएन दफ्तर पर विद्युत मजदूर पंचायत ने दिया धरना

एक्सईएन दफ्तर पर विद्युत मजदूर पंचायत ने दिया धरना

Thu, 31 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
एक्सईएन दफ्तर पर विद्युत मजदूर पंचायत ने दिया धरना
महराजगंज। सातवें वेतन पुनरीक्षण आदेश जारी करने सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत ने एक्सईएन दफ्तर पर धरना दिया। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के प्रति विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत मजदूर पंचायत के धरने जनपद सचिव अखिलानंद उपाध्याय ने सातवें वेतन पुनरीक्षण का आदेश जारी करने के साथ ही ऊर्जा निगमों के एकीकरण की मांग की। कहा कि 18 फरवरी 2009 को जारी वेतन पुनरीक्षण आदेश व पूर्व से चल रहे तीन समयबद्ध वेतनमान के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर करते हुए 14 जनवरी वर्ष 2000 के बाद सेवा में आए कर्मचारियों व अभियंताओं के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने पर जोर दिया। कहा कि एक दिवसीय धरना के माध्यम से यह संकेत दिया गया है कि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन से परहेज नहीं किया जाएगा। इस दौरान मजीबुल्ला खां, रामा प्रताप, राधेश्याम प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, मुर्तुजा, गोरख प्रसाद, राजेंद्र, सिंहासन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed