{"_id":"62ab7fecb7589d7fcc6f22f0","slug":"8-police-men-line-hazir-maharajganj-news-gkp4405660175","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज एवं आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज एवं आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज समेत आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
ठूठीबारी (महराजगंज )। भारत-नेपाल सीमा के रास्ते हो रही तस्करी का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने बृहस्पतिवार को लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज समेत आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र का लक्ष्मीपुर खुर्द भारत-नेपाल सीमा से सटा है। सीमा खुली होने की वजह से तस्कर इसका फायदा उठाते हैं। तस्करी का वीडियो वायरल होने और जन सुनवाई में लापरवाही बरतने पर लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी के इंचार्ज विजय कुमार द्विवेदी और चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुशवाहा, धीरेंद्र राव, कांस्टेबल दिलीप गोंड, राजेश चौहान, रामबाबू शाह, अश्वनी यादव, अमन सिंह, देवेंद्र खरवार को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी के नए इंचार्ज शैलेष कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज एवं आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।