{"_id":"69dbf8c230c9ecf1a8072db2","slug":"75-attendance-is-mandatory-in-council-schools-maharajganj-news-c-206-1-go11002-175255-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में 75 फीसदी उपस्थिति जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में 75 फीसदी उपस्थिति जरूरी
विज्ञापन
राज्य परियोजना कार्यालय का पत्र, बीएसए का निर्देश
वार्षिक परीक्षा से पहले देनी होगी रिपोर्ट, जनपद में संचालित हैं 1500 स्कूल
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरह ही अब बेसिक के स्कूलों में भी पूरे सत्र में विद्यार्थियों की 75 फीसदी की उपस्थिति की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
जनपद में 1500 से अधिक परिषदीय स्कूलों का संचालन है। मौजूदा समय में नामांकन बढ़ाने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। इस बार राज्य परियोजना कार्यालय ने समग्र दृष्टिकोण अपनाते हुए बहुआगामी रणनीति निर्धारित कर दी है। परियोजना कार्यालय से जारी पत्र में बीएसए ने निर्देशित किया है कि विद्यालयों में बच्चों की औसत उपस्थिति 75 प्रतिशत अथवा इससे अधिक का लक्ष्य प्राप्त किए जाने के लिए शिक्षा क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों को अपने स्तर से निर्देश देना सुनिश्चित करें। साथ ही स्वयं इसका नियमित निगरानी करें।
वर्जन
राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से जारी पत्र के अनुसार सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। वार्षिक परीक्षा में शामिल करने से पहले 75 फीसदी उपस्थिति की रिपोर्ट पर ही विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन
-रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज।