फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   72 sacks of Chinese garlic hidden in a field; SSB nabs the consignment.

Maharajganj News: खेत में छिपाकर रखा था 72 बोरी चाइनीज लहसुन, एसएसबी ने दबोचा

Thu, 10 Sep 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
72 sacks of Chinese garlic hidden in a field; SSB nabs the consignment.
ग्रामसभा कनमिसवा के टोला तिलबारी स्थित खेत में मिला लहुसन, जवानों के आने की भनक लगते ही भागे तस्कर
विज्ञापन

प्रत्येक बोरी में 20 किलोग्राम सहित कुल 1,440 किलोग्राम चाइनीज लहसुन बरामद
निचलौल। एसएसबी के जवानों ने मंगलवार की रात खेत में छिपाकर रखी गई चाइनीज लहसुन की 72 बोरियां बरामद की। तस्कर लहसुन को पिकअप में लादकर दूसरे स्थान पर भेजने की तैयारी में थे। इसी दौरान एसएसबी की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
सहायक कमांडेंट संदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा से करीब 500 मीटर दूर सीमावर्ती ग्रामसभा कनमिसवा के टोला तिलबारी स्थित खेत में भारी मात्रा में चाइनीज लहसुन छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही बीओपी पथलहवा के जवानों ने तत्काल इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गईं 72 बोरियां बरामद हुईं। जांच में प्रत्येक बोरी में 20 किलोग्राम लहसुन पाया गया। इस तरह कुल 1,440 किलोग्राम चाइनीज लहसुन बरामद हुआ। एसएसबी ने बरामद लहसुन को जब्त कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए इसे कस्टम निचलौल को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, मौके से फरार तस्करों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय: बरामद चाइनीज लहसुन के साथ बीओपी पथलहवा एसएसबी की सुरक्षा टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article