फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   72 corona positive found news

72 कोरोना संक्रमित मिले, 10 स्वस्थ हुए

Sat, 19 Sep 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
72 corona positive found news
72 कोरोना संक्रमित मिले, 10 स्वस्थ हुए
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में शनिवार को 72 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 10 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। शनिवार को 2937 सैंपल की जांच हुई। अब तक 84637 सैंपल की जांच हो चुकी है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले मेें अब तक कोरोना के कुल मामले 4639 हो चुके हैं, जिसमें 3599 सक्रिय हैं। अब तक डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 978 हो गई है। होम आईसोलेशन में 2639 मरीज हैं। अब तक 62 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शनिवार को संक्रमितों में लक्ष्मीपुर के 5, निचलौल के 2, सिसवा के 3, महराजगंज के 11, नौतनवा के 16, धानी का एक, घुघुली के 7, बृजमनगंज के 2, परतावल के 11, फरेंदा के 3, मिठौरा के 5, पनियरा का एक व्यक्ति शामिल है। इसके पांच अन्य स्थानों के लोग भी संक्रमितों की सूची में शामिल हैं। डीएम ने अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अनावश्यक घर से बाहर न जाएं। सभी व्यक्ति दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed